{"_id":"5ad624ec4f1c1b350b8b50eb","slug":"15239835987-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में घमासान युद्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में घमासान युद्द
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जेल में दो कैदी भिड़े, दोनों घायल
एक कैदी में जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जेल बरनाला में मंगलवार को दो कैदियों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों कैदी गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस सुरक्षा के बीच बीच सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल कराया गया, जहां से एक को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया।
सिविल अस्पताल में दाखिल कैदी देविंदर सिंह निवासी पातडां ने बताया कि कैदी बलप्रीत सिंह निवासी काला उस से रंजिश रखता है। मंगलवार को बलप्रीत सिंह ने लोहे की सब्बल से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे जख्मी हो गया है। वहीं कैदी बलप्रीत सिंह ने कहा कि देविंदर सिंह खुद को गैंगस्टर बताता है और उसे जान से मारने की धमकियां देता था और कहता था कि जब जेल से छूट गए तो तुझे जान से मारेंगे। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने देविंदर सिंह को राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।
देविंदर सिंह ने आरोप लगाते बताया कि जेल में हर तरह का नशा मिल जाता है और जेल में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार चल रहा है, कोई भी वस्तु रिश्वत देकर अंदर मंगवाई जा सकती है। बलप्रीत सिंह के पास सब्बल थी, जबकि पता चला है कि दविंदर सिंह के पास लोहे का सरिया था। दोनों के पास यह मारू हथियार जेल के अंदर कहां से आए, जिस कारण जेल प्रबंधों पर सवालिया निशान लग गया है। जबकि जेल अधीक्षक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जेल के अंदर कोई नशा नही बिकता। कैदी देविंदर सिंह गलत आरोप लगा रहा है। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया दोनों कैदियों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।