फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पर मामला दर्ज

बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पर मामला दर्ज

Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म करने वाले  पर मामला दर्ज
रिश्तेदार पर नाबालिग से दुराचार करने का आरोप
विज्ञापन

दस दिन की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
उपमंडल के एक गांव की नाबालिग लड़की से उसके रिश्तेदार की ओर से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दस दिन की जांच के बाद पीड़िता के बयान पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। शनिवार को विधायक अरुण नारंग ने सरकारी अस्पताल पहुंच कर पीड़िता से मिले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले में निर्देश देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की।
करीब 11 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसके रिश्तेदार अवतार सिंह ने उसके साथ दुराचार किया था। वहीं यह बात उसने अपने परिजनों से छुपाए रखी। वहीं लगातार पीड़िता की हालत खराब होने पर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने थाना खुईयां सरवर पुलिस को शिकायत देने के बाद करीब 10 दिनों तक जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का दादा लगता था।
विज्ञापन

उधर, विधायक अरुण नारंग ने अस्पताल पहुंच कर पीड़िता के परिजनों से जानकारी हासिल की। परिजनों ने बताया कि किराए पर रहने वाले इस परिवार को मकान खाली करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। इस पर विधायक ने पुलिस प्रशासन व एसएमओ डॉ. युधिष्टर चौधरी से मिलकर शीघ्र मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान अकाली दल खुईयां सरवर के प्रधान गुरविंदर सिंह लाऊ जाखड़, भाजपा मंडल महासचिव देवेंद्र सिंह काका मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाचार की फौओ एबीआर 1 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed