फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नशा तस्करी में जमानत पर आकर बना फर्जी ट्रेवल एजेंट चढ़ा पुलिस के हत्थे

नशा तस्करी में जमानत पर आकर बना फर्जी ट्रेवल एजेंट चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 01 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्करी में जमानत पर आकर बना फर्जी ट्रेवल एजेंट चढ़ा पुलिस के हत्थे
फर्जी ट्रेवल एजेंट बनकर ठगी करने वाला दबोचा
विज्ञापन

नशा तस्करी के मामले में जमानत पर आया था बाहर
दसूहा (होशियारपुर)।
एनडीपीएस एक्ट के मामले में जमानत पर आकर ट्रेवल एजेंट बनकर विदेश भेजने के नाम पर लोगों को जाली वीजा देकर ठगने के आरोप में दसूहा पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रणजीत सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी खुण खुर्द जिला होशियारपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कारपेंटर का काम करता है। उसे एक दिन पता चला कि डेलटा ट्रेड सेंटर नाम से दफ्तर दसूहा में खुला है। उसे परमजीत सिंह निवासी मेहता चौक चला रहा है। इस सेंटर के माध्यम से वह ट्रेवल एजेंट का काम करता है। जब उसने व अन्यों ने परमजीत सिंह के साथ संपर्क करके विदेश भेजने के लिए कहा तो उसने 80 हजार रुपये प्रति व्यक्ति की मांग की। उसने कहा कि वह 25,000 रुपये अलग से और मेडिकल के लिए 2500 रुपये एडवांस दें। इस पर उक्त को उपरोक्त राशि सहित अपने-अपने पासपोर्ट दे दिए। उसने बताया कि परमजीत सिंह ने उनका मैडीकल भी करवाया लेकिन इसके बाद उसने लगभग 60 व्यक्तियों को विदेश भेजने के लिए जाली वीजे देकर कहा कि उनके वीजे लग गए हैं। उसने बताया कि उक्त एजेंट ने उसके अलावा अन्यों के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। इसके बाद शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी पलविंद्र सिंह के नेतृत्व में 31 मार्च 2018 को परमजीत सिंह निवासी महिमा चौक अमृतसर के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस पार्टी के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed