खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला पुलिस ने भगोड़ा काबू कर जेल भेजा
विज्ञापन
बरनाला। थाना सदर बरनाला की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में अदालत की ओर से भगोड़ा करार दिए आरोपी अमनदीप सिंह अमना को गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में एएसआई कुलदीप सिंह व जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 2017 में बस स्टैंड चौकी के तत्कालीन इंचार्ज एसआई गौरववंश सिंह ने 6 ग्राम 30 मिलीग्राम स्मैक व 150 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। लेकिन अदालत में चली सुनवाई दौरान आरोपी पेशी से फरार हो गया। जिसके चलते तत्कालीन न्यायाधीश एडिशनल जिला सेशन जज रमेश कुमारी की अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था। उन्होंने बताया कि अब अमनदीप सिंह उर्फ अमना निवासी बरनाला को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-11 चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।