फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लापता मेडिकल संचालक का अभी तक नहीं मिला सुराग

लापता मेडिकल संचालक का अभी तक नहीं मिला सुराग

Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
लापता मेडिकल संचालक का अभी तक नहीं मिला सुराग
लापता मेडिकल संचालक का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
22 मार्च से लापता कालका मंदिर निवासी व डैड रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक विक्की शर्मा का कोई सुराग नहीं लगा है। उनका मोटरसाइकिल गंग कैनाल नहर के निकट से बरामद होने के बाद से ही गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं। इधर पुलिस ने पत्नी के बयान पर एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए भड़काने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विक्की शर्मा की पत्नी नेहा ने बताया कि 22 मार्च को शाम सात बजे उसके पति ने उसे फोन किया कि पवन पोपली, लड्डू कोकली, साहिल बाघला, गौरा पपनेजा, बब्बू छाबड़ा, शंटी बतरा, ईशांत वर्मा व सीमा रानी नामक लोग उसे पैसे को लेकर तंग व परेशान कर रहे हैं, इसलिए वह आत्महत्या करने जा रहा है। इतना कहकर विक्की शर्मा ने फोन बंद कर दिया। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो मोटरसाइकिल व अन्य सामान गंग कैनाल से बरामद हुआ। मामले की जांच कर रहे अधिकारी जुगराज सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं गंग कैनाल में विक्की वर्मा को खोजने के लिए गोताखोर लगातार जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed