{"_id":"5ab281094f1c1b91778b6b47","slug":"152164813316-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किसान का शव मिला, परिजनों ने नेश्नल हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किसान का शव मिला, परिजनों ने नेश्नल हाईवे पर लगाया जाम
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता किसान का शव मिला, हत्या का आरोप
बारिश के बीच परिजनों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
दसूहा (होशियारपुर।
कस्बे के गांव कामा माली से हफ्ते भर से लापता चल रहे किसान जागीर सिंह कैलाश का शव ब्यास दरिया से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने मिलकर थाना दुधवा के सामने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हफ्ते भर पहले जब जगीर सिंह खेतों से गायब हुए थे तो वहां से कुछ लोगों को भागते देखा गया था। इसकी सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की । बाद दोपहर करीब दो 2:30 बजे से शुरू हुआ जाम व रोष प्रदर्शन देर शाम खबर लिखे जाने तक जारी था
मृतक के बेटे दलबीर सिंह ने बताया कि उसके पिता जगीर सिंह और चाचा करतार सिंह गांव का मावली में अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे। इस दौरान उसके चाचा फसल को पानी लगाते हुए थोड़ी दूर तक निकल गए। जब वह लौटे तो जगीर सिंह गायब थे। इस पर उन्होंने उसे फोन किया। सूचना पाकर कुछ देर बाद वह (दलबीर सिंह) भी वहां पहुंच गया। इस दौरान उसने कुछ लोगों को वहां से भागते हुए देखा। दलबीर ने बताया कि इस बारे में उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने जगबीर सिंह को खोजने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। मंगलवार की देर शाम जगीर सिंह का शव व्यास दरिया से बरामद हुआ। दलबीर का आरोप है कि शव बरामद होने के बाद भी पुलिस ने न तो उन्हें सब देखने ही दिया और न ही उनके बयानों के आधार पर उनके पिता के साथ मारपीट कर व्यास दरिया में फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा । दलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि थाना दुधवा के एसएचओ आरोपियों की मदद कर रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने व्यस्त होने का बहाना करके फोन काट दिया। खबर लिखे जाने तक जाम लगा था और बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी तिरपाल लेकर बीच सड़क बैठे थे।