फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दहेज लालची ससुर परिवार ने विवाहिता को बेटे समेत घर से निकाला

दहेज लालची ससुर परिवार ने विवाहिता को बेटे समेत घर से निकाला

Thu, 08 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
दहेज लालची ससुर परिवार ने विवाहिता को बेटे समेत घर से निकाला
दहेज के लिए बहू और पोते को घर से निकाला
विज्ञापन

एनआरआई पति समेत सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी साउथ पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को परेशान करने के आरोप में एनआरआई पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
केस की जांच कर रहे एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पीड़ित विवाहिता साक्षी आहूजा निवासी गांव कंग साहिब राय नकोदर (जालंधर) हाल आबाद प्रेम नगर मोगा की शिकायत पर उसके एनआरआई पति निंदरजीत सिंह, ससुर सागर सिंह और सास निर्मल कौर निवासी गांव कंग साहिब राय नकोदर (जालंधर) के खिलाफ धोखाधड़ी एवं दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का विवाह छह साल पहले आरोपी अमेरिका नागरिक निंदरजीत सिंह से खेहरा रिजोर्ट कपूरथला में धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार हुआ था। उनका विवाह नकोदर के रजिस्ट्रार दफ्तर में रजिस्टर्ड हुआ। इस विवाह से उनके घर लड़के ने जन्म लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति विवाह के तीन महीने बाद अमेरिका वापस चला गया। उसने कहा था कि वह जल्द ही उसे अमेरिका बुलाने की कार्रवाई शुरू करेगा। उसके बाद उसके ससुराल परिवार वाले उसे दहेज के परेशान करने लगे। पंचायत के जरिए ससुरालवालों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन तीन साल पहले उन्हें उनके बेटे समेत घर से निकाल दिया गया। जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर इस मामले की प्राथमिक पड़ताल एसपी (स) की ओर से की गई। प्राथमिक जांच में ससुर परिवार के खिलाफ आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी एवं दहेज एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed