फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डेरे पर कब्जा करने के आरोप में 6 नामजद, दो काबू

डेरे पर कब्जा करने के आरोप में 6 नामजद, दो काबू

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डेरे पर कब्जा करने के आरोप में 6 नामजद, दो काबू
डेरे पर कब्जे के प्रयास में 6 पर केस दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
जिला के गांव मूम में करीब 50 वर्ष पहले संत बाबा प्रकाश मुनि की ओर से बनवाए गए डेरा मुक्तसर साहिब पर कब्जा करने के प्रयास में गद्दीनशीन महंत संत रामेश्वर दास की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
सिटी थाना प्रभारी इंसपेक्टर शमशेर सिंह ने नामजद आरोपियों में से राम मुनि उर्फ राम सिंह पुत्र राज सिंह और महा सिंह पुत्र उमरा सिंह निवासी लक्खा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड मिलने पर फरार आरोपी सुरजीत सिंह, सरबजीत सिंह, पप्पू सिंह और गुरप्रीत सिंह के बारे में पूछताछ की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पत्ती मार्ग पर स्थित करीब 44 सौ वर्ग फीट में बने डेरा मुक्तसर साहिब पर कब्जा करने के लिए आरोपी तलवारों, लाठियों व अन्य तेजधार हथियारों से लैस हो पहुंचे थे। शिकायत के मुताबिक घटना से कुछ दिन पहले आरोपी डेरे के सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी और डीवीआर चोरी कर ले गए थे, ताकि डेरे पर कब्जा करने की घटना किसी तरह कैद न हो सके। डेरे के प्रबंधक मौके पर पहुंच गए तो आरोपी सामान चोरी कर भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed