फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक माह से लापता दलित नौजवान की गली सड़ी लाश एवं बाइक खूह में से बरामद

मोगाः एक महीने से लापता था नौजवान, खूह में पड़ी मिली लाश और बाइक

Sat, 17 Feb 2018 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sat, 17 Feb 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
एक माह से लापता दलित नौजवान की गली सड़ी लाश एवं बाइक खूह में से बरामद
dead body - फोटो : डेमो
मोगा थाना बाघापुराना अधीन गांव जय सिंह वाला में एक माह से लापता दलित नौजवान की गली सड़ी लाश एवं मोटर साइकिल कुएं से बरामद हुई है। प्रेम संबंधों कारण सिर में ईंट मारकर कत्ल करने बाद लाश कुएं में फेंक दी गई थी। पुलिस दंपति समेत तीन खिलाफ अगवा करने की धारा 364, साजिश रचने की धारा 120 बी तहत, कत्ल की धारा 302 और सबूत नष्ट करने की धारा 201 में केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी सुरिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी को शक था कि घर से दूध लेने के लिए आने के दौरान युवक के उसकी पत्नी से प्रेम संबंध बन गए थे। पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बी (28) ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उहरविंदर सिंह उर्फ गगन (23) गांव में ही हेयर कटिंग की दुकान करता था। गगन 16 जनवरी से लापता था। थाना बाघापुराना ने 18 जनवरी को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। गगन आरोपी के घर से दूध लेता था और आरोपी उसे दूध किसी और से लेने के लिए भी कहता था।
विज्ञापन


पुलिस को लापता नौजवान हरविंदर सिंह उर्फ गगन का कत्ल करके लाश कुएं में फेंकने की सूचना मिली थी। डीएसपी बाघापुराना सुखदीप सिंह, थाना प्रमुख इंस्पेक्टर जंगजीत सिंह रंधावा और कार्यकारी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार गुरमीत सिंह की मौजूदगी में बंद पड़े पुराने कुए से मोटर साइकिल बरामद हो गई। इस पर पुलिस को यकीन हो गया कि गगन की लाश भी कुए में हो सकती है। बाद में गगन की गली सड़ी लाश भी कुएं बरामद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रमुख इंस्पेक्टर जंगजीत सिंह रंधावा ने कुएं से गगन की लाश एवं बाइक बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया दंपति समेत धारा 364, 120 बी, 302 और धारा 201 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरिंदर पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी व एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed