{"_id":"5a842fac4f1c1bff388b80ed","slug":"1518612603121-60-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा करके हड़प लिए 1.60 लाख रुपए, परेशान होकर मजदूर ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखा करके हड़प लिए 1.60 लाख रुपए, परेशान होकर मजदूर ने निगला जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Wed, 14 Feb 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला में डेढ़ साल से मजदूरी के पैसे नहीं दिए जाने से परेशान हुए बरनाला के जसपाल सिंह ने जहर निगल लिया है। उसकी इलाज के दौरान पटियाला में मौत हो गई।
सिटी थाना बरनाला के प्रभारी बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पीड़ित पिता भोला सिंह निवासी फरवाही रोड बरनाला के बयान पर आरोपी बलवीर सिंह उर्फ बीरा निवासी फरवाही के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मपाल ने राजिंदरा अस्पताल पटियाला से फोन पर बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को बरनाला लाया जाएगा। थाना प्रभारी बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि शिकायतकर्ता भोला सिंह का लड़का जसपाल सिंह आरोपी बलवीर सिंह के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी का काम करता था।
बलवीर सिंह ने अपने ट्रैक्टर को हरियाणा के नजदीक पड़ते हनुमानगढ़/रोहतक के नजदीक ईंट भट्टे पर लगाया हुआ था। उस पर काम करने की मजदूरी के तहत वह जसपाल को 9 हजार रुपये मासिक मजदूरी देता था। लेकिन बलवीर सिंह ने जसपाल को पिछले साढ़े सत्रह महीने से कोई मजदूरी नहीं दी थी
विज्ञापन
वह 1 लाख 60 हजार की मजदूरी देने को टालमटोल करता आ रहा था। अंत मुकर जाने के बाद परेशान एवं आर्थिक तौर पर तंग हुए जसपाल ने जहर निगल लिया। जसपाल सिंह को पहले 12 फरवरी को बरनाला सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते उसे तुरंत पटियाला रेफर कर दिया था।