फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जमीन हथियाने के लिए भतीजे पर हमला

जमीन हथियाने के लिए भतीजे पर हमला

Mon, 12 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
जमीन हथियाने के लिए भतीजे पर हमला
जमीन विवाद में ताऊ ने भतीजे पर किया हमला, केस
विज्ञापन

बरनाला। कस्बा शैहणा के गांव मौड़ मकसूदां में ताऊ ने अपने भतीजे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल सुखमंदर सिंह को तपा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना शैहणा के प्रभारी कमलजीत सिंह और एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुखमंदर सिंह के दादा के पास 9 एकड़ जमीन है। इसमें से तीन एकड़ जमीन पीड़ित के अपने हिस्से की है। पुलिस ने बताया कि उसे उसका ताऊ अकेले हड़पना और बेच देना चाहता है। थाना प्रभारी के अनुसार 10 फरवरी को दोपहर सुखमंदर अपने मौसा के साथ खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में उसका ताऊ बलवीर सिंह जो तेजधार हथियार से लैस था, उसने उस पर हमला कर दिया। जैसे ही सुखमंदर सिंह और उसके मौसा ने शोर मचाना शुरू किया तो हमलावर मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed