{"_id":"5a73466b4f1c1bc83b8b459c","slug":"15175043142025-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन व्यक्तियों से पकड़ी 25 पेटी नाजायज शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन व्यक्तियों से पकड़ी 25 पेटी नाजायज शराब
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीले पदार्थों समेत चार काबू, एक फरार
मानसा। सदर मानसा और जोगा पुलिस ने कार और टेपों सवार पांच लोगों से 25 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से एक व्यक्ति फरार हो गया। थाना सदर मानसा के मुखी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने नाके के दौरान गांव भैणीवाघा के पास से भीखी से टेपों पर मौड़ खुर्द जा रहे तीन लोगों से गाड़ी में पड़ी 25 पेटी पंजाब मार्को देसी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह वासी मौड़ खुर्द के तौर पर हुई है। वहीं धर्मेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी मुनाफे के लिए शराब बेचने का काम करते हैं।
वहीं जोगा पुलिस ने गांव अकलिया से मारुति कार सवार सतपाल और अवतार सिंह वासी रूड़के खुर्द को काबू कर उससे हरियाणा मार्को शराब की 56 बोतलें बरामद की हैं। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।