{"_id":"5a5e2c9f4f1c1b7b268b4b3f","slug":"15161214321-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने प्रेमी संग मिलकर किया सास का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने प्रेमी संग मिलकर किया सास का कत्ल
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी संग मिलकर बहू ने की सास की हत्या
शव को घर के पास स्थित एक खाली प्लाट में फेंका
दोनों गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
आर्य नगरी में एक महिला ने प्रेम प्रसंग में अड़चन बनी सास की प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पास स्थित एक खाली प्लाट में फेंक दिया। सोमवार सुबह घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने मामले की सूचना थाना नंबर दो की पुलिस को दी। इसके बाद डीएसपी गुरविंद्र सिंह संघा टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्य नगरी गली नंबर 7 निवासी शारदा देवी (60) अपने बेटे दर्शन और बहू सुनीता के साथ रहती थी। पशुओं की खरीद फरोख्त करने वाला उसका बेटा माघी मेले में मुक्तसर गया था। शारदा के बड़े बेटे विक्रम ने बताया कि दर्शन की पत्नी सुनीता का अपने ही चचेरे जेठ के बेटे प्रवीण कुमार के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका उनकी मां विरोध करती थी। रविवार को उनका भाई दर्शन माघी मेले में गया हुआ था इस दौरान सुनीता ने देर रात प्रवीण को घर बुलाकर अपनी सास शारदा देवी की गला घोंट कर हत्या कर दी। उसके शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से घर से कुछ दूरी पर खाली प्लाट में फेंक दिया।
सोमवार सुबह करीब साढे़ 6 बजे के आसपास जब लोगों ने जब शारदा देवी का शव प्लाट में पड़ा देखा तो मोहल्ले में सनसनी फैल गई। विक्रम ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जब उसने अपनी मां के गले पर रस्सी के निशान देखे तो सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसपी अमरजीत सिंह व डीएसपी गुरबिंदर सिंह को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रवीण कुमार व सुनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतका के बड़े बेटे विक्रम के बयान पर सुनीता व प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।