फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला गरीब दुकानदार का दुकान का समान बाहर फैकने का

मामला गरीब दुकानदार का दुकान का समान बाहर फैकने का

Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
मामला गरीब दुकानदार का दुकान का समान बाहर फैकने का
वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज
विज्ञापन

पहले पुलिस करती रही आनाकानी
दुकानदार का समान बाहर फेंकने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
ठीकरीवाल गांव में विगत 22 दिसंबर को हलवाई की दुकान से समान बाहर फेंकने व दुकान मालिक की मारपीट करने के आरोप में नामजद आरोपी पर पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए गए थे, शिकायतकर्ता बलदेव सिंह निवासी ठीकरीवाल की तरफ से स्थानीय कचहरी चौक में बने एक होटल में की गई प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से बातचीत कर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह ठीकरीवाला के अमर शहीद सेवा सिंह चौक में विगत कई वर्ष से मैसर्ज धालीवाल स्वीट्स दुकान करता है। जिसकी मलकीयत राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार उसकी पत्नी परमजीत कौर के नाम पर है। 22 दिसंबर को उसकी दुकान पर अवैध कब्जा करने के लिए गांव के ही 6 व्यक्तियों व अन्य 15 ने दुकान पर हमला कर समान बाहर फेंक दिया और मारपीट की गई थी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस की तरफ से मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस कई दिन आनाकानी करती रही। लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के हाथपांव फूल गए और समाचार पत्रों में 9 जनवरी को घटना प्रकाशित होने के दो दिन बाद ही 11 जनवरी को थाना सिटी की पुलिस की तरफ से एक ही परिवार के भूपेंद्र सिंह, शिंगारा सिंह, करणवीर सिंह, अवतार सिंह, गुरमेल सिंह, गुरबान सिंह निवासी ठीकरीवाला पर केस दर्ज कर लिया। गौर हो कि केस में नामजद 6 लोग एक ही परिवार से हैं। थाना सिटी के प्रभारी ने कहा कि केस की जांच हाकम सिंह की तरफ से गहराई से की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed