फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पिता ने ही किया नवजात बच्ची की हत्या का प्रयास

पिता ने ही किया नवजात बच्ची की हत्या का प्रयास

Tue, 09 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पिता ने ही किया नवजात बच्ची की हत्या का प्रयास
पिता ने ही किया नवजात बच्ची की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

दो बेटियों के बाद तीसरी ने बीती 31 दिसंबर को लिया था जन्म
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
बेटे की चाह में लोग आज भी नवजात कन्याओं की जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को हल्का बल्लूआना के गांव घुड़ियाना में सामने आया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी नवजात बच्ची को कथित जहरीली वस्तु देकर जान से मारने का प्रयास किया। बच्ची को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बच्ची की नानी की शिकायत पर थाना अरनीवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम पूनम सिंह ने अस्पताल पहुंच कर बच्ची की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।
गांव निवासी कर्मजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी सुखविंदर कौर उर्फ प्रवीण की शादी मुक्तसर के गांव गुलाबेवाला निवासी जगसीर के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रवीण ने दो पुत्रियों को जन्म दिया। इस समय प्रवीण कौर की बड़ी बेटी सात वर्ष और छोटी बेटी चार वर्ष की है।
विज्ञापन

कर्मजीत के अनुसार दूसरी पुत्री होने के बाद जगसीर के परिवार वालों ने प्रवीण को अपनाने से इंकार कर दिया, जिस पर उन्होंने प्रवीण और छोटी दोहती को अपने पास रखकर उसका पालन पोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण कौर ने 31 दिसंबर 2017 को सरकारी अस्पताल अबोहर में तीसरी पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के बाद प्रवीण व उसकी नवजात बच्ची गांव घुडिय़ाना में ही रह रही थी। इसी बीच उनका दामाद जगसीर भी उनके घर आकर रहने लगा। कर्मजीत का आरोप है कि सोमवार दामाद जगसीर ने बच्ची को गोद में लेकर उसे कोई कथित जहरीली वस्तु खिला दी। कुछ देर बाद ही बच्ची की हालत खराब हो गई। कर्मजीत के अनुसार इसी दौरान उन्हें घर में बच्ची की चारपाई के पास दुर्गंधयुक्त पदार्थ भरी हुई एक सिरिंज मिली। इससे उसे पता चला कि जगसीर ने ही बच्ची की हत्या करने के लिए उसे कोई वस्तु पिला दी। बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां एसएमओ डॉ. ओमप्रकाश व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. साहब राम ने बच्ची का उपचार शुरू किया। एसएमओ ने बताया कि सिरिंज में मिले दुर्गंधयुक्त पदार्थ को जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टर बच्ची पर लगातार पर नजर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना अरनीवाला प्रभारी पंजाब सिंह ने बताया बच्ची की नानी कर्मजीत कौर की शिकायत मिल गई। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed