{"_id":"5a51007a4f1c1b4a198b527c","slug":"15152581515-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, दो भाई नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, दो भाई नामजद
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर।
पुरानी फाजिल्का रोड निवासी एक व्यक्ति के साथ प्लॉट लेकर धोखाधड़ी करने के मामले में सिटी-1 पुलिस ने दो भाईयों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में रमेश कुमार ने बताया कि उसने कंधवाला रोड निवासी राज कुमार गुप्ता और मोहन लाल गुप्ता के साथ एक प्लॉट का सौदा 6 लाख रुपये में किया था। उक्त दोनों ने उससे करीब साढे़ पांच लाख रुपये लेकर रजिस्ट्री की तारीख 17 फरवरी 2017 तय कर दी। उक्त तारीख पर दोनों भाइयों ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। बार-बार रजिस्ट्री करवाने की मांग पर जब वह तैयार नहीं हुए तो उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। इसमें पता चला कि उक्त लोगों ने उक्त प्लॉट का इकरारनामा करने के बाद उस पर बैंक से लोन ले लिया। इस कारण वह रजिस्ट्री नहीं करवा रहे। उसने इस बात की शिकायत पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।