फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   विकास बराला की जमानत याचिका पर स्टे

विकास बराला की जमानत याचिका पर स्टे

Fri, 08 Sep 2017 07:03 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
विकास बराला की जमानत याचिका पर स्टे
विकास बराला की जमानत याचिका की सुनवाई पर सोमवार तक स्टे
विज्ञापन

- पुलिस की ओर से याचिका की सुनवाई विशेष कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की थी
- सेशन कोर्ट ने याचिका पर बचाव पक्ष को सोमवार के लिए किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ प्रकरण में आरोपी हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला की अतिरिक्त सत्र न्यायालय (एडीजे) में दायर जमानत याचिका की सुनवाई पर सेशन कोर्ट ने सोमवार तक रोक लगा दी है। अदालत ने यह रोक पुलिस की ओर से दायर याचिका के बाद लगाई है। वहीं सेशन कोर्ट ने पुलिस की याचिका पर बचाव पक्ष के वकील को सोमवार के लिए नोटिस किया है। वहीं जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार को होगी।
सेक्टर-26 थाना पुलिस की ओर से शुक्रवार सुबह सेशन कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि, यूटी प्रशासन की 11 फरवरी 2014 की नोटिफिकेशन के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के मामलों की सुनवाई विशेष रूप से गठित की गई कोर्ट में हो। इसमें महिलाओं के मामलों की सुनवाई करने वाली जज महिला हो।
विज्ञापन

सेशन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बचाव पक्ष को सोमवार के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही जमानत याचिका की सुनवाई पर सोमवार तक स्टे लगा दी है। सेशन कोर्ट सोमवार को याचिका के ट्रांसफर करने पर दोनों पक्षों की दलील और बहस सुनने के बाद ही फैसला लेगी कि याचिका महिला अपराध के लिए गठित विशेष कोर्ट में ट्रांसफर करनी है या नहीं। वहीं अगर याचिका खारिज होती है तो याचिका पर मंगलवार को एडीजे आरके शर्मा की अदालत में ही इसकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार को विकास बराला की ओर से सेशन कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अदालत ने याचिका पर सेक्टर-26 थाना पुलिस को शुक्रवार के लिए नोटिस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed