{"_id":"5a4520464f1c1b686a8bc4c3","slug":"151447984817-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन हडपने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन हडपने का आरोप
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला।
एक विधवा महिला ने पूर्व पार्षद पर उसकी जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं।
महिला परमजीत कौर पत्नी दिवंगत हरकेश सिंह ने बताया कि उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। घर चलाने के लिए कोई आमदनी का साधन नहीं है। उनकी बेटियां एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व अकाली पार्षद ने उनके ससुर से पांच मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली क्योंकि उनके पति की मौत के बाद उनके ससुस मलकीत सिंह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगे थे। पूर्व अकाली पार्षद का उनके घर आना जाना था। उन्होंने बताया कि पूर्व अकाली पार्षद ने रात को उनकी दीवार गिरा दी और पशुओं के लिए बनाई खुरली भी तोड़ दी। महिला ने सीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पूर्व अकाली पार्षद मेजर सिंह का कहना है कि उन्होंने धोखे से उसकी जमीन नहीं हड़पी है। परमजीत कौर के ससुर मलकीत सिंह ने रुपये लेकर रजिस्ट्री और इंतकाल करवाया। जमीन का उन्होंने खुद कब्जा दिया है। वहीं जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।