फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मामला चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी की जाली दस्तावेजों पर हुई जमानत का

मामला चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी की जाली दस्तावेजों पर हुई जमानत का

Fri, 22 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
मामला चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी की जाली दस्तावेजों पर हुई जमानत का
आरोपी फरार, जमानत लेने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

जमानत लेकर फरार चल रहा चिटफंड कंपनी क्राउन का एमडी जगजीत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
करोड़ो के घोटाले में नामजद चिटफंड कंपनी क्राउन का एमडी जगजीत सिंह अदालत से जमानत लेकर 6 महीने से फरार है। वहीं पुलिस ने जगजीत सिंह की जाली दस्तावेजों पर डेढ़ करोड़ रुपयों की जमानत लेने वाले गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे शुक्रवार को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड ले लिया है।
थाना सिटी बरनाला के प्रभारी बलवंत सिंह बडिंग ने बताया कि चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी जगजीत सिंह के खिलाफ 9 सितंबर 2015 में थाना तपा में लोगों से ठगी करने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी एमडी जगजीत सिंह ने जमानत लेने के लिए स्थानीय अदालत में अर्जी लगाई थी। एमडी जगजीत सिंह को प्रगट सिंह पुत्र दर्शन सिह निवासी बरनाला ने डेढ़ करोड़ रुपयों की जमानत के जाली दस्तावेज लगाकर और खुद प्रगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह की जगह प्रगट सिंह पुत्र करनैल सिंह बनकर चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी जगजीत सिंह को जमानत लेकर रिहा करवा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बडिंग ने बताया कि प्रगट सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने कंपनी के एमडी जगजीत सिंह की जमानत करवाने के लिए पहले लौंगोवाल की एक जमीन की फर्द मंगवाई , जोकि प्रगट सिंह पुत्र करनैल सिंह के नाम पर थी, उसके बाद प्रगट सिंह ने अपना आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज पर उस जमीन की फर्द के मुताबिक जाली फर्जी तैयार कर लिए और एमडी जगजीत सिंह को फर्जी जमानत देकर रिहा करा दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी प्रगट सिंह को अदालत में पेश कर उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। इसके अलावा पुलिस ने बरनाला कोर्ट में गवाहियां डालने वाले कुछ पार्षद, पूर्व पार्षद व नंबरदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed