फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लाखों की ठगी के मामले में दो नामजद

लाखों की ठगी के मामले में दो नामजद

Thu, 14 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
लाखों की ठगी के मामले में दो नामजद
चेक पर जाली हस्ताक्षर से लाखों हड़पे, दो नामजद
विज्ञापन

चोरी के चेकों पर जाली हस्ताक्षर किए, बैंक मैनेजर की भूमिका की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बैंक मैनेजर के साथ कथित तौर पर मिलकर चोरी किए चेकों पर जाली हस्ताक्षर कर लाखों रुपयों की ठगी करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ बरनाला पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर की भूमिका बारे में पुलिस जांच कर रही है।

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह निवासी बरनाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी एसएस ट्रेडिंग कंपनी बरनाला की चेक बुक नंबर 641051 व 641150 एवं 425456 व 4255555 में से कुछ चेक चोरी हो गए थे। आरोपी यादविंदर सिंह पुत्र रणजीत सिंह एवं हरिंदर सिंह निवासी बरनाला ने चेकों पर जाली हस्ताक्षर कर लिए। इसके बाद स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर के साथ मिलीभगत कर शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह की एसएस ट्रेडिंग कंपनी बरनाला के चेरी किए चेक नंबर 425534 से 17 लाख एवं चेक नंबर 641114 से 5 लाख 50 हजार रुपये कथित आरोपी हरिंदर सिंह के बैंक खाता नंबर 65072403854 में ट्रांसफर करवा लिए और आगे यह सारी राशि कथित आरोपी यादविंदर सिंह के बैंक खाता में ट्रांसफर कर की। इसक अलावा चेक नंबर 611138 पर 44 लाख रुपये भरकर कथित आरोपी यादविंदर सिंह की तरफ से चेक नंबर 370032 पर 26 लाख रुपये भरकर लिए। इस तरह हरिंदर सिंह एवं यादविंदर सिंह ने बैंक मैनेजर से मिलकर शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह के चोरी किए चेकों पर उसके जाली हस्ताक्षर कर उससे लाखों रुपयों की ठगी कर ली है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच सिटी पुलिस को सौंपी गई है।मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि कथित आरोपी यादविंदर सिंह एवं हरिंदर सिंह के खिलाफ चैक चोरी कर जाली फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये निकलवाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर की कथित मिलीभगत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed