{"_id":"5a145cbc4f1c1b95188b5587","slug":"151128401210-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फुट ऊंची दीवार फांद कर पीछे से गोदाम में घुसे से नकाबपोश लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस फुट ऊंची दीवार फांद कर पीछे से गोदाम में घुसे से नकाबपोश लुटेरे
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनग्रेन गोदाम लूटकांड में चौकीदारों से पूछताछ
- कंटीले तारों वाली दस फुट ऊंची दीवार फांदकर पनग्रेन के गोदाम में घुसे थे लुटेरे
- अपराधियों का सुराग लगाने के लिए डीएसपी व डीएफएसओ ने किया गोदाम का दौरा
- चौकीदारों को बंधक बनाकर तीन घंटे तक की थी लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
हनुमानगढ़ रोड़ गांव रामसरा के नजदीक स्थित पनग्रेन के गोदाम से रविवार रात में हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग लगाने की कोशिश जारी है। मंगलवार को भी डीएसपी व डीएफएसओ ने गोदाम का दौरा किया। इस बीच उन्होंने गोदाम के चौकीदारों से पूछताछ की। उन्होंने घटना के संबंध में बताया कि लुटेरे कंटीले तारों वाली दस फुट ऊंची दीवार फांदकर पनग्रेन के गोदाम में घुसे थे। उन्होेंने गोदाम के चौकीदारों को बंधक बनाकर तीन घंटे में सैकड़ों बोरी गेहूं लूट लिए थे। लुटेरे दो ट्रकों में सवार होकर वहां पहुंचे थे। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि लुटेरों की संख्या करीब 24 थी।
डीएफएसओ हिमांशु कुक्कड़ और डीएसपी राहुल भारद्वाज ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने चौकीदारों से पूछताछ की है। बताया कि घटना की रात करीब 12 बजे चुकीदार मुख्य गेट से थोड़ा पीछे अलग-अलग स्थानों पर चौकीदारी कर रहे थे, तभी गोदाम के पीछे से आए नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें बंधक बना लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। लुटेरों ने मुख्य गेट की चाबी मांगी, जो उनके पास नहीं थी। इस पर उन्होंने ताला तोड़कर दूर खड़े ट्रकों को अंदर आने दिया और बड़े ही पेशेवर अंदाज में लूटपाट की।
एक चौकीदार का मोबाइल सिम बरामद :
पुलिस अधिकारियों ने जांच में पाया कि लुटेरे गेहूं भंडारण की कार्यप्रणाली से पूरी तरह परिचित थे। डीएसपी ने बताया कि अभी तक जांच के दौरान चौकीदार विरसा सिंह का सिम बरामद हुआ है। जबकि अशोक कुमार के सिम की तलाश की जा रही है। वहीं गोदाम के नजदीक ही स्थित एक पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।
विज्ञापन
आठ करोड़ की कीमत के गेहूं की सुरक्षा में लगे थे निहत्थे चौकीदार :
घटना के बाद सरकारी लापरवाही का एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि करीब आठ करोड़ रुपये कीमत का गेहूं भंडारण करने वाले ओपन गोदाम की सुरक्षा दो निहत्थे चौकीदारों के हवाले थी। थाना बहाववाला पुलिस ने चौकीदार अशोक कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रहीहै।