फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली-कांग्रेसी भिड़े, फायरिंग से कांग्रेसी गंभीर घायल

अकाली-कांग्रेसी भिड़े, फायरिंग से कांग्रेसी गंभीर घायल

Mon, 20 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
अकाली-कांग्रेसी भिड़े, फायरिंग से कांग्रेसी गंभीर घायल
अकाली-कांग्रेसी भिड़े, फायरिंग से कांग्रेसी गंभीर घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। थाना अरनी वाला के गांव जंडवाला भीमेशाह निवासी कांग्रेसी नेता दविंदर सिंह खेड़ा पुत्र रोशन सिंह व गांव के ही सरपंच के पुत्र तथा यूथ अकाली नेता करन कंबोज के बीच हुए झगड़े में गोली लगने से दविंद्र खेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए घायल हुए दविंदर सिंह के भतीजे सेमी खेड़ा ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दविंदर सिंह खेड़ा और अकाली नेता कर्ण कंबोज गांव में दो पक्षों के हुए झगड़े का राजीनामा करवाने के लिए पुलिस चौकी मंडी रोड़ां वाली में इकठ्ठे हुए थे। जिस के बाद उक्त दोनों लोग अपने-अपने घरों को जा रहे थे कि रास्ते में कर्ण कंबोज और दविंदर सिंह खेड़ा के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई इसी दौरान हुई फायरिंग में दविंद्र खेड़ा घायल हो गए। इस बारे में चौकी इंचार्ज रोड़ांवाली परमजीत सिंह ने बताया कि लोगों से उन्हें इस घटना संबंधी जानकारी प्राप्त हुई है। शिकायत मिलने पर वे घायल के बयान दर्ज करेंगेेे तथा उस के बाद आगे वाली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed