{"_id":"5a11b4ec4f1c1b79548be3c0","slug":"151110997813-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतंरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतंरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित चार गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नशा तस्कर दबोचे
आरोपियों में एक युवती भी शामिल, पूरे राज्य में फैला रखा था जाल
होशियारपुर।
जिला पुलिस ने नाकाबंदी कर अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के चार लोगों को लाखों की हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उनके पिस्तौल, दो मैगजीन और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों में से एक को हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा हो चुकी है। इस समय वह जमानत पर है। महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है।
डीएसपी सिटी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन ने नशा तस्कर गैंगस्टरों को काबू करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। इसके तहत सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने धोबीघाट के पास नाका लगाया हुआ था। तड़के चार बजे वहां से एक्टिवा पर सवार युवती और दो युवक गुजरे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
उन्होंने अपनी पहचान बलजीत सिहं उर्फ बल्ली निवासी उगरेवाल गुरदासपुर, गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी जैतों फरीदकोट, मनीष उर्फ गौरी निवासी खजूरला अधीन थाना फगवाड़ा बताई। तलाशी लेने पर उनसे 110 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, पांच कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
डीएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खानपुरी गेट के पास नाकाबंदी के दौरान मणि महेश निवासी गांव बसी मुद्धा होशियारपुर को रोका। उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने पंजाब के विभिन्न जिलों में कमरे किराए पर लिए हुए हैं। जब किसी को डिलीवरी देनी होती है तो वह संबधित स्थान पर पहुंचकर अपने परिचितों के साथ मिलकर मौके पर योजना तैयार कर नशे की सप्लाई करते थे। आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बल्ली को जिला सेशन कोर्ट से हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा हो चुकी है।