{"_id":"5a0484134f1c1bd7538bc4d8","slug":"15102454936-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बना रहे गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बना रहे गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बना रहे गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
तीन फरार, एक अन्य आरोपी से किलो अफीम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
पुलिस ने हथियारों समेत लूट की योजना बना रहे एक लुटेरा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान एकम सिंह, जसविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं पाला सिंह, अमना व लाली सिह अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि एसपीडी सुखदेव सिंह की अगुवाई में डीएसपी (डी) कुलदीप सिंह विर्क एवं सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने एक लुटेरा गिरोह दबोचा है। आरोपियों से चार गैर लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की गई हैं। वेे नाजायज हथियार मध्यप्रदेश से खरीद कर लाए थे। उन्होंने बताया कि उन पर और भी आपराधिक मामला दर्ज है। उनसे अभी पूछताछ चल रही है एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा दुराचार के केस में फरार टहिल सिंह को एक किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया है।