फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गैंगस्टर गगना हठूर ने की थी गैंगस्टर कीपा की हत्या

गैंगस्टर गगना हठूर ने की थी गैंगस्टर कीपा की हत्या

Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर गगना हठूर ने की थी गैंगस्टर कीपा की हत्या
‘गैंगस्टर गगना ने की थी विरोधी कीपा की हत्या’
विज्ञापन

वारदात में शामिल आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, किया खुलासा
भारी मात्रा में हथियारों समेत चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
गांव बुट्टर कलां में 27 जनवरी को गैंगस्टर कुलदीप सिंह उर्फ कीपा की गैंगस्टर गगना हठूर ने गोलियां मारकर हत्या की थी। यह खुलासा पुलिस के विशेष सेल की ओर से वारदात की योजना बना रहे गिरोह के गिरफ्तार 4 सदस्यों में से गैंगस्टर की हत्या में शामिल आरोपी ने किया है।
जिला पुलिस प्रमुख राजजीत सिंह हुंदल एवं एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि विशेष सेल स्टाफ प्रमुख इंस्पेक्टर किक्कर सिंह को सूचना मिली थी कि गांव मल्लेआना चुरस्ता की एक सरकारी इमारत में कोई गिरोह बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। उन्होंने छापामारी कर रुपिंदर सिंह उर्फ रिक्की निवासी गांव लखा (जगरांव), जग्गा सिंह, अतिंदर पाल सिंह दोनों गांव बुट्टर कलां और मनदीप सिंह उर्फ लाडी को काबू किया था। उनके पास से 2 बाइक, 12 बोर की दो बंदूकें, 2 कारतूस, 32 बोर पिस्तौल, लोहे की रॉड के अलावा 650 नशीली गोलियां बरामद की। गिरोह के दो सदस्य सुखप्रीत सिंह उर्फ सुखा और पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा गांव बुट्टर कलां फरार हो गए। उन्होंने दावा किया कि यह गिरोह गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गगना हठूर से संबंध रखता है।
विज्ञापन

हुंदल ने बताया कि रिक्की ने माना कि गांव बुट्टर कलां में इस साल 27 जनवरी को गैंगस्टर कुलदीप सिंह उर्फ कीपा की गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गगना हठूर और गैंगस्टर नवदीप सिंह उर्फ नवी बुट्टर ने गोलियां मारकर हत्या की थी। वह भी इस हत्या में शामिल था। वारदात के समय रिक्की बाइक चला रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान बरामद हथियारों व अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी (आई) सरबजीत सिंह बाहिया, थाना बधनी कलां प्रमुख भूपिंदर कौर और एएसआई इकबाल हुसैन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन - मोगा में प्रैस कान्फ्रेंस में गिरोह और हथियारों बारे जानकारी देते एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed