फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एसडीओ पावरकाम 50 हजार की रिश्वत सहित गिरफ्तार

एसडीओ पावरकाम 50 हजार की रिश्वत सहित गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2017 09:54 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ पावरकाम 50 हजार की रिश्वत सहित गिरफ्तार
एसडीओ 50 हजार रिश्वत लेते काबू
विज्ञापन

ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन देने के नाम पर मांगी थी घूस, विजिलेंस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर
विजिलेंस विभाग की टीम ने राहों डिवीजन के बिजली बोर्ड के एसडीओ को 50 हजार रुपये की रिश्वत सहित गिरफ्तार किया है। खेतों में ट्यूवबेल लगाने के नाम पर मांगी गई रिश्वत के मामले में विजिलेंस टीम ने आरोपी एसडीओ राम लाल कलेर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राहों के गांव भारटा निवासी हरजिंरद सिंह ने विजिलेंस विभाग को दी शिकायत में बताया कि उन्हें पिछले वर्ष ट्यूवबेल कनेक्शन जारी हुआ था। कनेक्शन देने के लिए फाइल उन्होंने राहों बिजली विभाग के दफ्तर में जमा करवाई थी। वहां तैनात एसडीओ की ओर से फाइल को पास नहीं किया जा रहा था और इसके लिए एसडीओ ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इस बारे में विजिलेंस विभाग को शिकायत की गई, जिसके बाद डीएसपी अश्वनी कुमार की अगुवाई वाली टीम की ओर से एसडीओ राम लाल कलेर को 50 हजार रुपये की रिश्वत सहित पकड़ा गया। विजिलेंस विभाग की टीम ने दो सरकारी गवाह गौरव शर्मा (एक्सईएन वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग) व खेतीबाड़ी विकास अधिकारी कुलदीप सिंह और शैडो गवाह राजिंदर कौर (पत्नी शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह) की मौजूदगी में आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed