{"_id":"59e391c74f1c1b78548b7799","slug":"15080862817-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्लो रूम में स्कूल प्रिंसीपल की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
्लो रूम में स्कूल प्रिंसीपल की संदिग्ध मौत
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लास रूम में मिली स्कूल प्रिंसिपल की लाश
घटनास्थल से गिलास और रस्सी बरामद, गले पर थे निशान
सात माह पहले हुई थी शादी, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना मल्लांवाला के अंतर्गत आते एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल गुरजीत सिंह (30) पुत्र तरसेम सिंह निवासी बस्ती हाजीवाला का शव स्कूल के एक क्लास रूम में मिला। शव के पास पानी का एक गिलास, रस्सी मिले। वहीं मृतक के गले पर निशान थे। सूचना मिलते ही जीरा पुलिस के डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों और थाना मल्लांवाला के प्रभारी जगजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रिंसिपल गुरजीत की करीब सात माह पहले ही शादी हुई थी।
जानकारी के अनुसार सुखजीत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल भड़ाना के चौकीदार ने बताया कि वह रविवार दोपहर एक से 2 बजे के बीच किसी काम से बाजार गया था। वापस आकर देखा तो प्रिंसिपल गुरजीत सिंह की स्कूटी स्कूल में खड़ी थी। वह प्रिंसिपल के आफिस में गया, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद वह उन्हें देखने स्कूल की पहली मंजिल पर पहुंचा जहां एक क्लास में प्रिंसिपल की लाश पड़ी थी। चौकीदार के अनुसार उनके पास पानी का एक गिलास और रस्सी पड़ी थी जबकि मेज पर जूतों के निशान भी थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करीब सात माह पहले ही प्रिंसिपल गुरजीत की शादी हुई थी।