{"_id":"59e38ebb4f1c1bcf538b7877","slug":"15080855027600-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ पु लिस ने 600 किलो भुक्की समेत दो नशा तसकरो को पकड़ा,मध्य प्रदेश से लाया गया था यह नशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोपड़ पु लिस ने 600 किलो भुक्की समेत दो नशा तसकरो को पकड़ा,मध्य प्रदेश से लाया गया था यह नशा
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
600 किलो भुक्की समेत दो तस्कर काबू
मध्य प्रदेश से ट्रक में लोड करके लाया गया था नशा
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
पुलिस ने 600 किलो भुक्की बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घनौली बैरियर के नजदीक नाका लगा कर एक ट्रक में से यह नशा पकड़ा है। पुलिस ने दो तस्करों को भी काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी राजबचन सिंह संधु ने बताया कि इस नशे की सप्लाई की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी वरिंदरजीत सिंह वइंस्पेक्टर गब्बर सिंह ने घनौली बैरियर के नजदीक नाका लगाकर ट्रक को रोका। तलाशी में ट्रक से भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ा है, जिनकी पहचान संजीव कुमार उर्फ सोनू पुत्र दिलबाग सिंह वासी कांगड़ कोठी जिला होशियारपुर वा बलजीत उर्फ बंदी पुत्र नजीर अहिमद वासी गांव बल्लेवाल जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में जानकारी दी कि वह नशे की खेप मध्य प्रदेश से से ला रहे थे। भुक्की बोरियां को छिपाने के लिए बाइक में प्रयोग होने वाले बैटरियां बड़ी संख्या में आगे रखी थी। इससे शक नहीं जा रहा था। पीछे भुक्की की 26 बोरियां रखी हैं। आरोपियों ने बताया कि वह इस खेप को नंगल के नजदीक गांव भनुपली में देने के लिए जा रहे था। इसे नंगल वासी जैला नामक व्यक्ति ने मंगवाया था।
विज्ञापन
हिमाचल में भी आपूर्ति का शक
मध्य प्रदेश से पंजाब में पहुंचे इस नशे को रास्ते में किसी राज्य की पुलिस ने भी नहीं पकड़ा। पकड़े गये नशे की सप्लाई हिमाचल प्रदेश में भी होने पर शक जताया जा रहा है, क्योंकि जहां पर इस खेप को पकड़ा गया है, वहां से हिमाचल प्रदेश की सरहद कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है।