फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पांच लाख रुपये का कर्जदार था

पांच लाख रुपये का कर्जदार था

Thu, 21 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
पांच लाख रुपये का कर्जदार था
पेशी से पहले कर्ज से दबे किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन

पांच लाख का कर्जदार था किसान मिशरा सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
बुढलाडा (मानसा)।
गांव अहमदपुर के एक किसान ने वीरवार सुबह कर्ज से दुखी होकर जहरीली दवा पी ली। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मिशरा सिंह (50) के तौर पर हुई।
किसान मिशरा सिंह पंजाब नेशनल बैंक का करीब पांच लाख रुपये का कर्जदार था। बैंक की ओर से अदालती नोटिस दिए जाने के बाद पेशी 29 सितंबर को थी। इससे पहले ही किसान मिशरा सिंह ने जहरीली चीज पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास केवल दो एकड़ जमीन है। बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता मिशरा ने बेटी की शादी और खेती के लिए कर्ज लिया था। इस बीच फसल अच्छी न होने पर वह कर्ज नहीं लौटा पाए। अदालत का नोटिस आने पर और कर्ज न लौटाने की वजह से उसके पिता काफी समय से परेशान थे। इसके चलते उन्होंने उक्त कदम उठाया।

सिटी पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार के बयान पर मामला दर्ज कर शव वारिसों को सौंप दिया। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता दर्शन सिंह गुरने कलां ने पंजाब सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, बैंक का कर्ज माफ करने की मांग की। साथ ही कहा कि वित्तीय सहायता दी जाए।
विज्ञापन


फोटो : 21 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मिशरा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed