{"_id":"599db13e4f1c1b1b428b456d","slug":"15035067757-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री से जाली गेट पास वाला अवैध शराब से भरा कैंटर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री से जाली गेट पास वाला अवैध शराब से भरा कैंटर काबू
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाली गेट पास पर जा रही शराब पकड़ी
मोगा। सीआईए स्टाफ पुलिस ने होशियारपुर की शराब फैक्ट्री से जाली गेट पास तैयार कर आबकारी फीस की चोरी करने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के जाली गेट पास शराब से भरा कैंटर कब्जे में किया है।
सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया थाना अजीतवाल में जसकरन सिंह उर्फ जस्सा गांव माणूंके, अमनदीप सिंह उर्फ अमना गांव जय सिंह वाला, करन सिंह उर्फ करना, गौरव धवन और गुलशन कुमार तीनों निवासी फिरोजपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होशियारपुर शराब फैक्ट्री से आबकारी फीस चोरी कर एवं जाली गेट पास से अवैध शराब से भरा कैंटर बाघापुराना क्षेत्र में शराब माफिया को सप्लाई करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कैंटर से करीब 790 पेटियां बरामद की हैं।
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता लगा कि शराब की बोतलों पर लगा मार्का (होलोग्राम) भी गलत है। इसके अलावा फैक्ट्री का गेट पास अबोहर की कंपनी के नाम पर है। आबकारी विभाग के मुताबिक यह कंपनी बंद हो गई है। सीआईए स्टाफ ने 16 लाख की आबकारी फीस का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गेट पास पर जिस आबकारी अधिकारी के हस्ताक्षर हैं, उससे संपर्क किया तो वह अपने हस्ताक्षरों से मुकर गया।