{"_id":"599c60cb4f1c1b30608b458a","slug":"150342064319-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी विवाहिता की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से झुलसी विवाहिता की हुई मौत
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम
मानसा। ससुरालियों से तंग आकर खुद को आग लगाने वाली महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। उसको कुछ दिन पहले रेफर किया गया था। बोहा पुलिस मृतक महिला के ससुर, सास व एक अन्य महिला के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है। मंगलवार को बुढलाडा के अस्पताल में मृतक मनदीप कौर का पोस्टमार्टम करवाया गया। मनदीप कौर के पिता रामपाल सिंह वासी सरदूलगढ़ ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का विवाह बोहा के राज सिंह के साथ हुआ था। इसके बाद मनदीप कौर को तंग किया जाने लगा। इस झगड़े में सास गुलाब कौर ने मनदीप कौर से झगड़ा किया। इससे परेशान होकर मनदीप कौर ने आग लगा ली। इसको लेकर मनदीप कौर के ससुर लाभ सिंह, सास गुलाब कौर वासी बोहा व सर्वजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।