फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दो पडौसियों की दीवार को लेकर हुई लडाई में नाबालिग लडकी ने निगला जहर, गांव दो गुटों में बंटा, दोनों गुटों में तनाव जारी

दो पडौसियों की दीवार को लेकर हुई लडाई में नाबालिग लडकी ने निगला जहर, गांव दो गुटों में बंटा, दोनों गुटों में तनाव जारी

Wed, 19 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
दो पडौसियों की दीवार को लेकर हुई लडाई में नाबालिग लडकी ने निगला जहर, गांव दो गुटों में बंटा, दोनों गुटों में तनाव जारी
दो गुट भिड़े, लड़की ने निगला जहर
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की मारपीट के कारण जहर खाने का आरोप
गांव में गुटबाजी के कारण तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
गांव छीनीवाल कलां में मंगलवार की देर रात दीवार निकालने को लेकर दो गुटों में टकराव हो गया। एक गुट से सबंधित एक व्यक्ति की नाबालिग लड़की ने दूसरे गुट की कथित मारपीट के कारण जहर निगल लिया। उसे सिविल अस्पताल से राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। गुटबंदी होने के कारण मामले को लेकर गांव दो गुटों में बंट गया। स्थिति तनावपूर्ण देखकर गांव को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया।
गांव छीनीवाल कलां का रहने वाला जसपाल सिंह मंगलवार को दीवार निकाल रहा था। पड़ोसी राजिंदर सिंह ने जगह अपनी बताकर दीवार बनाने का विरोध किया। इस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान जसपाल सिंह की नाबालिग लड़की की पिटाई दूसरे पक्ष ने कर दी। इसके बाद उसने कोई उसने कोई जहरीली चीज निगल ली। उसे सिविल अस्पताल बरनाला ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को जसपाल सिंह के पक्ष में आधा गांव आ खडा हुआ और वह राजिंदर सिंह के परिवार पर मामला दर्ज करने की मांग करने लगा। वहीं दूसरी राजिंदर सिंह की पक्ष में किसान यूनियन लक्खोवाल के जिला प्रधान जगसीर सिंह आए गए। उन्होंने कहा कि राजिंदर सिंह से किसी प्रकार का धक्का नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिंदरपाल सिंह लक्खोवाल जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ग्रेवाल से भी मिले और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। खबर लिखे जाने तक राजिंदर सिंह के पक्ष में किसान यूनियन के कार्यकर्ता जुटने लगे थे। वहीं जसपाल सिंह से पक्ष में गांव निवासियों ने कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक हरचंद कौर घनौरी की अगवाई में धरना दे दिया था। गांव में तनाव देखकर बड़ी संख्या पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए गए। थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने जहर खाने वाली नाबालिग लड़की बयान देने की हालत मे नहीं है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी, किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed