{"_id":"596b9c094f1c1bf5488b4682","slug":"15002245893-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े में किसान की पीट-पीटकर हत्या
जागरण के दौरान दो गुटों में हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
गांव गद्दाडोब में शनिवार रात जागरण के दौरान हुए झगड़े में कुछ लोगों ने किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गद्दाडोब में शनिवार रात जागरण के दौरान कुछ लोगों में झगड़ा हो गया। बाद में दोनों गुट अपने-अपने घर चले गए। इस बीच एक गुट के लोग किसान रंजीत सिंह (50) के घर में घुस गए। उन्होंने उसे जबरन अगवा कर बुरी तरह से पीटा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से उसे हमलावरों से बचाया।
इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रात को ही फरीदकोट रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रंजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही थाना सदर के प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस टीम समेत फरीदकोट पहुंचे। मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पता चला है कि मृतक के मारपीट करने वाले कुछ लोग भी रात को सरकारी अस्पताल में दाखिल हुए। एसएचओ बलजीत सिंह ने कहा कि मृतक के बेटे के बयान पर 14 लोगों पर केस दर्ज किया है।