फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   यूपी पुलिस के रिटायर्ड एएसआई की निर्मम हत्या

यूपी पुलिस के रिटायर्ड एएसआई की निर्मम हत्या

Fri, 16 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस के रिटायर्ड एएसआई की निर्मम हत्या
यूपी पुलिस के पूर्व एएसआई की हत्या
विज्ञापन

रात में खेतों में जाते वक्त तेजधार हथियारों से काटा
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
हलका शाम चौरासी में पड़ते गांव काने में उत्तर प्रदेश पुलिस से बतौर एएसआई रिटायर हुए मदन सिंह की वीरवार रात अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से काट डाला।

सिविल अस्पताल में मृतक मदन सिंह के बेटे दीपक राजू ने बताया कि उसके पिता छह साल पहले पुलिस से रिटायर हुए थे। वह गांव के अपने घर में पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। वे तीन भाई है और सभी विदेश में रहते हैं। वह अभी कुछ दिन पहले ही विदेश से आए थे। उसके पिता मदन वीरवार रात रोजाना की तरह घर से खाना खाने के बाद खेतों में बनी हवेली में सोने के लिए निकले थे। उन्हें तो यही लगा कि पिता हवेली में सोए होंगे। सुबह गांव में एक लाश मिलने की खबर फैली। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वह उसके पिता की लाश थी। दीपक ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने पिता के चेहरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा था। उनके पिता का सोने का कड़ा, अंगूठी और जेब में पड़ी करीब आठ हजार की नगदी भी गायब थी। घटना का पता चलते ही थाना बुल्लोवाल पुलिस के साथ एसएचओ सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed