{"_id":"593eb72f1126f41f058b458d","slug":"14972823742-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल पंप कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैट्रोल पंप कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप मुलाजिमों पर जानलेवा हमला
नकाबपोश आरोपी पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
पंजाब-राजस्थान की सीमा पर स्थित गांव राजपुरा में एचपी पेट्रोल पंप पर रविवार की रात करीब दो बजे अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद युवक ने दो पंप कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर एक स्थानीय अस्पताल से बठिंडा रेफर कर दिया गया। थाना बहाववाला पुलिस घायल के बयानों पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पैट्रोल पंप के मैनेजर हितेश निवासी गांव मटीली ने बताया कि गांव राजपुरा निवासी गगन उर्फ गग्गू और मनोज बतौर सेल्समैन काम करते हैं। रविवार रात करीब 2 बजे हाथ में कुल्हाड़ी लेकर एक नकाबपोश युवक ने पंप के कमरे में जाकर दोनों सेल्समैनों पर हमला कर दिया। मनोज ने भाग कर पास में स्थित ढाणी में शोर मचाया। गगन ने भागने का प्रयास किया। हमलावर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पास ही स्थित ढाणी के लोगों ने पंप मालिक व पुलिस को सूचना दी। थाना बहाववाला के प्रभारी बलकार सिंह रात को ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। गगन की हालत गंभीर देखते हुए उसे बठिंडा रैफर किया गया। सोमवार सुबह एसपी अमरजीत सिंह मटवानी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस के अनुसार घटना का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मामला किसी रंजिश का हो सकता है। हमलावर ने पंप पर लूटपाट नहीं की है। पुलिस ने घायल मनोज के बयानों पर मामला दर्ज जांच प शुरू कर दी है।