{"_id":"5be9e041bdec22693f5f6b6c","slug":"141542053953-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छट महोत्सव के दौरान सुबह-शाम तीन-तीन घंटे तीन सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छट महोत्सव के दौरान सुबह-शाम तीन-तीन घंटे तीन सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-42 स्थित लेक पर तीन सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
छठ पूजा: ट्रैफिक व थाना पुलिस के लगेंगे छह ज्वाइंट नाके
चार इंस्पेक्टर व दो डीएसपीज करेंगे सुपरविजन
सुबह और शाम 4 से 7 बजे के बीच रहेगी पुलिस की मुस्तैदी
शहर में 15 जगहों पर होगी छठ पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। समूचे शहर में मंगलवार और बुधवार को कुल 15 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रृद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या सेक्टर-42 स्थित लेक पर जुटेगी। इसके मद्देनजर पुलिस के कुल तीन सौ जवान लेक-42 परिसर के चारों तरफ मोर्चा संभालेंगे। इनके होमगार्ड वालंटियर से लेकर डीएसपीज तक शामिल रहेंगे। चार इंस्पेक्टर और दो डीएसपी सुपरविजन करेंगे। पुलिस की मुस्तैदी सुबह और शाम 4 से 7 बजे के बीच रहेगी।
अंदरूनी और बाहरी जगहों पर ट्रैफिक पुलिस व थाने के पुलिसकर्मी छह जगहों पर संयुक्त रूप से नाकेबंदी करेंगे। यूटी पुलिस इस पूरी व्यवस्था को मंगलवार और बुधवार तक बनाए रखेगी ताकि किसी भी श्रद्धालु और आमजन को यातायात से लेकर किसी अन्य प्रकार की परेशानी नहीं हो। पुलिस की नजर पॉकेटमार और चोरों पर भी बनी रहेगी। पुलिसकर्मी आमजन के बीच न केवल वर्दी में बल्कि सादे कपड़ों में भी ड्यूटी करेंगे ताकि किसी भी शरारती तत्व व आपराधिक प्रवृति के शख्स को किसी शरारत से पहले ही काबू किया जा सके।
लेक-42 के अलावा शहर में 14 अन्य जगहों पर स्थानीय थाना पुलिस छठ पूजा के दौरान ड्यूटी पर मुस्तैद रहेगी। छठ पूजा समेत पूरे फेस्टिवल सीजन के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मियों को भी हर सूचना पर अलर्ट रहने के निर्देश हैं। इनके अलावा नाइट चेकिंग ऑफिसर व अन्य पुलिस बल रोजमर्रा की तर्ज पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।