फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अदालत में पेश न होने वालों पर केस दर्ज

अदालत में पेश न होने वालों पर केस दर्ज

Sun, 29 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अदालत में पेश न होने वालों पर केस दर्ज
जमानत के बाद कोर्ट में पेश न होने वाले 9 आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
जमानत पर चल रहे आरोपियों के जिला अदालत में चल रहे केसों में लंबे समय से पेशियों पर न पहुंचने के नौ मामलों में पुलिस ने सभी पर केस दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में लूट और स्नैचिंग के केस हैं। इनमें आरोपियों को अदालत से जमानत मिलने के बाद से वह अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। अब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अदालत के आदेश पर ऐसे आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 229ए के तहत केस दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने पीलीभीत (यूपी) निवासी फट्टू लाल, विशू वर्मा निवासी नया गांव, मोनू कुमार निवासी सेक्टर-25, मनीमाजरा में रहने वाले विवेक शर्मा, सकेतड़ी निवासी हरबीर सिंह, मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार, मौलीजागरां निवासी काला और छोटा पारथी के अलावा ऊना हिमाचल निवासी राम चंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed