फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होटल में छापा मार कर पकड़ा लाखों का सट्टा

होटल में छापा मार कर पकड़ा लाखों का सट्टा

Thu, 30 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
होटल में छापा मार कर पकड़ा लाखों का सट्टा
होटल में छापामारी करके पुलिस ने दस लोगों को सट्टा खेलते दबोचा
विज्ञापन


- पुलिस ने सवा दो लाख रुपया भी इन दस लोगों से बरामद किया

अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा।
मौली जागरां थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड स्थित होटल पर छापा मारकर सट्टा खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने इन से दो लाख 21 हजार रुपये भी बरामद किए है। मनीमाजरा इलाके में इतनी बड़ी रकम के साथ पकड़े जाने के सट्टे का यह पहला मामला है। मौली जागरां थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बताया कि पुलिस का सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड चौक के पास बने होटल सॉलीटेयर के रूम नंबर 106 में सट्टा खेला जा रहा है। जब उन्होंने होटल में पहुंचकर छापा मारा तो पहले होटल मैनेजर कुलदीप सिंह ने उन्हें झूठ बोलकर मामले को छुपने की पूरी कोशिश की। उसके बाद जब पुलिस ने कमरा नंबर 106 में पहुंच कर जांच की तो वहां 10 लोग ताश के पत्तों के साथ सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें दबोच कर उनके कब्जे से दो लाख 21 हजार रुपए बरामद किए है। पकड़े गए लोगों में जीकरपुर का कुनाल लखनपाल, लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह, जीरकपुर निवासी विशाल, मनसा निवासी जुगल किशोर, अनिल कुमार, बरनाला निवासी संदीप कुमार, विक्रम कुमार, गोपी और पंचकूला सेक्टर-20 निवासी राजकुमार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों के साथ ही होटल मैनेजर कुलदीप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed