{"_id":"5bdf4e56bdec22695a4becb4","slug":"131541361238-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने महिला पर्स लौटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने महिला पर्स लौटाया
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
मार्केट में गिरा बुजुर्ग महिला का पर्स, ट्रैफिक पुलिस ने लौटाया
सबहेड
पर्स में मोबाइल और 4950 रुपये थे, सेक्टर-19 की मार्केट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलराम राणा ने बुजुर्ग महिला का पर्स लौटाकर मिसाल पेश की है। पर्स में 4950 रुपये, एक मोबाइल और कुछ जरूरी सामान था। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। एक बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ सेक्टर-19 की मार्केट में शॉपिंग करने आईं थीं। इसी दौरान उनका पर्स मार्केट में गिर गया। जब इस बात की सूचना बलराम राणा को मिली तो उन्होंने महिला को ढूंढकर पर्स वापस कर दिया।
सेक्टर-35बी निवासी तारा देवी ने बताया कि वह रविवार को बेटी रिशटिना और रिश्तेदार के साथ सेक्टर-19 सदर मार्केट में शॉपिंग करने र्गइं थीं। शॉपिंग के दौरान जब उन्होंने रुपये देने के लिए बड़े पर्स में रखा अपना छोटा पर्स निकालना चाहा तो पता लगा पर्स कहीं गिर गया है। पर्स में एक मोबाइल और 4950 रुपये थे। इसके बाद उन्होंने पूरे मार्केट में पर्स की खोजबीन की लेकिन पर्स नहीं मिला। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी के मोबाइल पर पुलिस का फोन आया कि उनका पर्स पुलिस के पास है। इसके बाद वे मार्केट पहुंचे। जहां जरूरी पूछताछ के बाद ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर बलराम राणा और उनकी टीम ने उन्हें पर्स लौटा दिया। तारा देवी ने बताया कि हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि पर्स मिलेगा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की वजह से उन्हें पर्स वापस मिल गया। वहीं, बलराम राणा ने बताया कि उनकी ड्यूटी सेक्टर-19 के मार्केट के पास लगी हुई थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि स्माल चौक से सेक्टर-19 थाने की ओर जाने वाली सड़क पर एक पर्स गिरा था, जिसे पास के एक गोलगप्पे की दुकान वाले ने रख लिया है। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पर्स की जांच की तो उसमें एक मोबाइल नंबर मिला। कॉल करने पर महिला अपने परिवार के साथ आई। जिसके बाद उसे पर्स में मौजूद एक मोबाइल और 4950 रुपये वापस लौटा दिया गया।