{"_id":"5a1f17674f1c1bd0408b9e55","slug":"131511987047-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरनाम ने की तीन सौ गुना कमाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरनाम ने की तीन सौ गुना कमाई
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरनाम सिंह ने पांच साल में तीन सौ गुना कमाई की
सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में किया केस दर्ज, सेक्टर-38 वेस्ट में स्थित घर की तलाशी ली
- मोहाली ईको सिटी में एक प्लॉट और एससीओ के अलावा बेटे के नाम पर एक प्लॉट भी
- जांच में कई बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले
चंडीगढ़।
मार्च 2012 से जनवरी 2017 तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में बतौर डिप्टी डायरेक्टर रहे गुरनाम सिंह ने इन पांच वर्षों में अवैध तरीकों से 328 गुना कमाई की और इससे अवैध संपत्तियां जोड़ी हैं। अवैध तरीकों से कमाए गए पैसों से सिंह ने मोहाली ईको सिटी में लाखों की कीमत का प्लॉट और एक दुकान खरीदी है, वहीं उन्होंने किचन पर 29 लाख रुपये तक खर्च कर डाले। इसके अलावा बेटी की बीडीएस की फीस, चंडीगढ़ क्लब की सदस्यता की फीस के अलावा कई जगह पैसे खर्च किए हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) चंडीगढ़ की एंटी क्रप्शन ब्रांच (एसीबी) ने ईडी में डिप्टी डायरेक्टर रहे और वर्तमान में सेंट्रल फारेंसिक साइंस लैबोरेट्री (सीएफएसएल) सेक्टर-36 में बतौर सेक्शन ऑफिसर कार्यरत गुरनाम सिंह के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट 13 (2), 13 (1) (ई) के तहत मंगलवार को केस दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई टीम ने गुरनाम सिंह के सेक्टर-38 स्थित घर पर सर्च की। इसमें सीबीआई को संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा कुछ बड़ी अमाउंट के संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन मिले हैं।
सीबीआई के अनुसार गुरनाम सिंह ने मार्च 2012 से जनवरी 2017 तक ईडी में रहते हुए अवैध स्रोत से 1 करोड़ 54 लाख 35 हजार 391 रुपये कमाए हैं। ईडी में नियुक्ति से पहले गुरनाम के पास केवल 12.86 लाख रुपये की संपत्ति थी। इसमें सेक्टर-38 स्थित घर भी शामिल था। इसके बाद ईडी में डेप्युटेशन पर नियुक्ति के दौरान अवैध तरीकों से काफी कमाई की। इससे उसने कई संपत्ति भी जोड़ी है। वहीं सीबीआई इन संपत्तियों और पैसों को लेकर गुरनाम की पत्नी, बेटे और अन्य पारिवारिक सदस्यों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईको सिटी में प्लॉट और एससीओ खरीदा
सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि गुरनाम ने ईडी में तैनाती के बाद मई 2014 में मोहाली ईको सिटी में अपने और पत्नी दलीप कौर के नाम पर 95 लाख रुपये में 500 गज का प्लॉट खरीदा। जनवरी 2016 में ईको सिटी में ही 76 लाख रुपये कीमत का एससीओ खरीदा। यह एससीओ उनकी पत्नी दलीप कौर के नाम पर है। इसके अलावा गुरनाम के पास से 1.35 लाख रुपये की एफडी के दस्तावेज मिले हैं। वहीं उन्होंने अपने घर के किचन में 29 लाख रुपये का खर्च दिखाया है। इसके अलावा चंडीगढ़ क्लब की सदस्यता फीस और बेटी की बीडीएस की फीस दी थी।
कई संदिग्ध लेन-देन आए सामने
जांच के दौरान गुरनाम के सेक्टर-37सी स्थित एसबीआई के खाते से कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आईं हैं। इसी दौरान उनके बेटे सुखमनजीत सिंह ने 22 अगस्त 2013 को मोहाली ईको सिटी में 400 गज का प्लॉट 76 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा गुरनाम ने करीब 40 लाख रुपये लग्जरी कारों पर खर्च किए हैं। गुरनाम के एसबीआई के खाते से ओबीसी और एसबीआई के ही दो अन्य बैंक खातों में कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन की गई हैं।