{"_id":"5c687809bdec2217f55887ec","slug":"121550350345-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-बाइक ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-बाइक ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
विज्ञापन
फोटो सहित-
ट्रैफिक पुलिस ने ई-बाइक जब्त की
-लाइसेंस, आरसी, बिना हेलमेट और इंश्यारेंश और ट्रिपलिंग का काटा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाली चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने अब ई-बाइक का भी चालान करना शुरू कर दिया है। बिना रजिस्ट्रेशन शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली ई-बाइक को इंपाउंड कर लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने ई-बाइक का चालान करने में करीब तीन घंटे लगा दिए। पुलिस ने लाइसेंस, आरसी, ट्रिपलिंग, विथ आउट हेलमेट समेत इंश्योरेंश का चालान कर वाहन को जब्त कर लिया। यह मामला सेक्टर-26 मध्य मार्ग का है। उधर, पुलिस का कहना है कि वाहन चालक के खिलाफ नियमों के तहत ही कार्रवाई की गई है।
ई-बाइक के मालिक तोता राम ने बताया कि वह सेक्टर-7 में परिवार के साथ रहते हैं और सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय सदन दफ्तर में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत हैं। बीते दिन उनके बेटे पारस का जन्मदिन था। शाम करीब 4 बजे वह दो दोस्तों के साथ घर से सेक्टर-26 में पार्टी में आए दोस्तों को छोड़ने जा रहा था। सेक्टर-26 मध्यमार्ग पर पहुंचा तो ट्रैफिक पुलिस ने तीनों को रोक लिया। ई-बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ई-बाइक की आरसी और लाइसेंस मांगना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक बच्चों को अपने पास बैठाए रखा और रात करीब 7 बजे लाइसेंस, बिना हेलमेट ड्राइविंग, इंश्योरेंश, आरसी समेत ट्रिपलिंग का चालान कर ई-बाइक को जब्त कर लिया।
ई-बाइक का नहीं होता रजिस्ट्रेशन
पीड़ित ने बताया कि ई-बाइक की रजिस्ट्रेशन नहीं होती है। हालांकि, चालान कटते समय ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बताया गया कि ई-बाइक का बिल दिखा सकते हैं, इसके अलावा उनके पास कोई प्रूफ नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने एक नहीं सुनी और बाइक को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
काट रहा हूं चक्कर
पीड़ित ने बताया ई-बाइक के जब्त होने के बाद सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक पुलिस हेडक्वार्टर में चक्कर काट रहा हूं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पहले कंपनी से लिखवाकर लाओ कि इसकी स्पीड कितनी है और बैटरी की पावर क्या है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।