फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जेल प्रशासन 26 लाख के गबन का आरोपी 2 दिन के पुलिस रिंमांड पर

जेल प्रशासन 26 लाख के गबन का आरोपी 2 दिन के पुलिस रिंमांड पर

Sun, 16 Dec 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जेल प्रशासन 26 लाख के गबन का आरोपी 2  दिन के पुलिस रिंमांड पर
पंजाब के लिए आवश्यक
विज्ञापन


जेल के खाते से रुपये उड़ाने वाला दो दिन के रिमांड पर
चेक पर जाली हस्ताक्षर कर निकलवाए थे 26,97,500 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुड़ैल जेल प्रशासन की चेक बुक पर जाली हस्ताक्षर कर लगभग 27 लाख रुपये गबन करने वाले आरोपी को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पता लगाएगी कि उसने चेक चोरी की वारदात को कैसे अंजाम दिया। उसके साथ कोई अन्य तो नहीं शामिल है। इससे पहले पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया था।

बता दें कि 11 दिसंबर को जेल प्रशासन को पता चला कि उसके बैंक खाते से चेक पर जाली हस्ताक्षर कर 26,97,500 रुपये निकाले गए है। सभी ट्रांजेक्शन करीब 45-45 हजार की थी। इसके बाद सारा ब्योरा निकाला गया। इसमें सामने आया कि कुछ समय पहले इंडस्ट्रियल थाने के अंतर्गत हत्या के प्रयास में फतेहगढ़ निवासी अमनदीप जेल में सजा काट चुका है। सजा के दौरान वह वहीं पर काम करने लगा था। इस दौरान उसने चेक चोरी कर जाली हस्ताक्षर कर रुपये निकलवा लिए। इसके बाद सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपी को पंजाब के मुल्लापुर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed