फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन करोड़ की लॉटरी के झांसे में युवक ने गंवाए 36 हजार

तीन करोड़ की लॉटरी के झांसे में युवक ने गंवाए 36 हजार

Sat, 04 Aug 2018 01:22 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
तीन करोड़ की लॉटरी के झांसे में युवक ने गंवाए 36 हजार
तीन करोड़ की लॉटरी निकलने का झांसा देकर ठगे 36 हजार
विज्ञापन

डेराबस्सी की एक नामी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक से ठगी
ईमेल पर लॉटरी निकलने का किया था दावा, फोन पर संपर्क करने पर ठग लिए पैसे
पीड़ित को विश्वास बनाने के लिए भेजे फर्जी दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूूूरो
मोहाली। एक अंजान ईमेल से तीन करोड़ की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 36 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित को फोन और ईमेल कर आरोपी दावा कर रहे हैं कि उनकी लॉटरी की राशि दिल्ली स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में आ गई है। अब उसे इंडियन करेंसी में तब्दील करने के लिए 99 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे। इसके लिए वह विभिन्न नामों के बैंक अकाउंट नंबर भेज रहे हैं। पीड़ित को जब उनकी बात पर संदेह हुआ तो उन्होंने कस्टम विभाग दिल्ली से संपर्क किया। उनकी सलाह पर स्टेट साइबर सेल पंजाब को अपनी शिकायत दे दी। पीड़ित ने आरोपियों के ईमेल, फोन नंबर और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
ऐसे रचा गया ठगी का खेल
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रोहताश ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जिला मथुरा के गांव गिड़ोह के रहने वाले हैं। डेराबस्सी (मोहाली) स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को उनके ईमेल आईडी पर ष्शद्मद्ग177ञ्चद्धशह्लद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व के नाम से एक मेल आई थी। उसके नीचे कोका कोला का लोगो भी लगा था। मेल में दावा किया गया था कि वह तीन करोड़ आठ लाख की लॉटरी जीत गए हैं। इस मेल में अपनी पूरी डिटेल भरकर भेजने को कहा गया था। पीड़ित लालच में आ गया और उसने डिटेल भरकर भेज दिया। इसके बाद 30 जुलाई को एक और मेल उनके पास आई, जिसमें दावा किया गया था कि पैसे पार्सल के रूप में आ रहे हैं। 31 जुलाई को आपके पैसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। पार्सल को पाने के लिए आपको 35 हजार 500 रुपये कस्टम के रूप में चुकाने होंगे। उन्हें लगा कि इतने दिनों के बाद मैसेज आया है ऐसे में यह बात सही होगी। इसके बाद उनके पास एक भारतीय नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाला टूटी-फूटी अंग्रेजी बोल रहा था। इसी बीच उसने पीड़ित को दिल्ली स्थित स्टेट बैंक का एक एकाउंट नंबर भेजकर उसमें पैसे जमा करवाने को कहा। उन्होंने पैसे जमा करवा दिए।
विज्ञापन


पैसे जमा करवाए तो फर्जी कस्टम की स्लिप भेजी
उन्होंने पैसे उक्त खाते में जमा करवा दिए तो उसके बाद उन्हें उसी दिन मेल से एक और मैसेज आया, जिसमें उसने एक इंडियन कस्टम सर्विस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फर्जी रसीद भेज दी। उस पर सारी जानकारी फर्जी थी। स्लिप देखने के बाद उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बावजूद आरोपी ने उन्हें फोन करना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर 99 हजार रुपये की रखी मांग
इसके बाद आरोपी ने फोन व मैसेज कर कहा कि राशि दिल्ली पहुंच गई। डॉलर को भारतीय करेंसी में बदलने के लिए 98999 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद उन्होंने तीन एकाउंट नंबर फिर दिए। साथ ही कहा कि उक्त राशि इसमें डालनी है, उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।

पैसे जमा करवाने को अंबाला में होगी मीटिंग
आरोपी ने पीड़ित से कहा कि वह उसके खाते में पैसे जमा करवाने के बाद ही उससे मुलाकात करेगा। पैसे जमा करवाने के बाद वह उनसे मिलने अंबाला आएंगे। एक होटल में हमारी टीम आपको करोड़ों की राशि सौंप देगी। आपकी इस उपलब्धि को दुनिया के अन्य लोगों के साथ शेयर किया जाएगा। क्योंकि आप एक युवा हैं, आपने कमाल कर दिया है।

एकाउंट सचिन, घमंडी व हैदर अली के नाम पर
आरोपी ने जो एकाउंट नंबर उन्हें भेजे थे, वह भी काफी दिलचस्प है। क्योंकि उसमें से एसबीआई दिल्ली का एक एकाउंट घमंडी सिंह के नाम पर है। हैदर अली का एकाउंट बीबर के नाम पर है। जबकि सचिन वाला एकाउंट एसबीआई गोंडा यूपी के नाम पर है और विजय वाला एकाउंट विजय शर्मा के नाम पर है। यह आईसीआईसीआई बैंक की दिल्ली शाखा में है। पीड़ित ने इन सभी खातों और आरोपियों ने जिन नंबरों से फोन किए हैं, उसकी पूरी जानकारी पुलिस को सौंप दी है।


बिजनेेस के लिए लाए थे पैसे
पीड़ित ने बताया कि वह एक प्राइवेट ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने उक्त राशि बिजनेस में लगाने के लिए घर से मंगवाई थी। उनकी जल्द ही शादी होने वाली है। उन्होंने कहा कि आरोपी को तुरंत पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed