फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गला दबाकर युवती की हत्या

गला दबाकर युवती की हत्या

Fri, 17 May 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर युवती की हत्या
गला दब युवती की हत्या कर शव खेतों में फेंका
विज्ञापन

पुलिस का दावा, हत्या कहीं और हुई है और शव यहां फेंका गया है
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मेहरबान के इलाके गांव कनीजा में उस समय सनसनी फैल गई, जब शुक्रवार को सुबह एक युवती का शव खेतों में पड़ा मिला। हत्यारों ने युवती की हत्या कर उसका शव खेतों में फेंक दिया। वारदात का पता उस समय चला, जब खेतों में काम करने वाले ब्लैत सिंह वहां पहुंचा। युवती का शव देख उसने गांव के सरपंच के पति अवतार सिंह को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद एसीपी दविंदर चौधरी और थाना मेहरबान के एसएचओ जगदेव सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में ब्लैत सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है और इसके बाद उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव की शिनाख्त के लिए शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि अनिल कुमार अहुजा के खेतों में ब्लैत सिंह काम करता है। वह सुबह काम करने के लिए आया तो युवती का शव देख उसने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि हत्यारों ने गला दबा कर युवती की हत्या की है। युवती की उम्र 18 से बीस साल के बीच बताई जा रही है। आसपास के लोगों को बुला कर पहचान की कोशिश की गई, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था। इंस्पेक्टर जगदेव ने बताया कि आशंका है कि हत्यारों ने युवती की हत्या किसी और जगह करने के बाद शव कों खुर्द बुर्द करने के लिए खेतों में फेंका गया है। उन्होंने कहा कि हत्यारों तक पहुंचने के लिए पहले युवती की शिनाख्त जरूरी है। जिसके लिए शव सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का भी पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed