{"_id":"5cd0a17dbdec2207826dc938","slug":"11557176701-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से अध्यापक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा से अध्यापक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ निवासी एक नौवीं क्लास की छात्रा ने ट्यूशन टीचर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। अस्पताल में भर्ती करने के बाद पता चला कि वह चार हफ्ते से प्रेगनेंट है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू कि तो किशोरी ने कहा कि ट्यूशन टीचर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। संबधित थाना पुलिस ने टीचर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(सी) और पॉक्सो (6) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अजीत गुप्ता (25) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह 11.30 बजे पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि चंडीगढ़ निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी चार हफ्ते की गर्भवती है। यह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किशोरी की मां से पूछताछ शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी के पेट में दर्द होने की वजह से उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद पता चला कि वह चार हफ्ते की प्रेगनेंट है।
इसके बाद टीम ने किशोरी की कांउसलिंग शुरू की। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह नौवीं क्लास की छात्र है। किशोरी ने आरोप लगाया कि बीते अप्रैल के पहले सप्ताह में ट्यूशन टीचर अजीत ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शादी-शुदा नहीं है और वह अपने माता-पिता के साथ रहता है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।