{"_id":"5c155cb8bdec225547628a95","slug":"11544903864-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी एनपी सिंह के भतीजे पर कार सवार ने पिस्टल तानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रानी एनपी सिंह के भतीजे पर कार सवार ने पिस्टल तानी
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी एनपी सिंह के भतीजे पर
कार सवार ने तानी पिस्टल
बीते महीने रानी पर हथौड़े से किया गया था हमला, बाद में हो गई थी मौत
कार सवार की तलाश शुरू, घर में सीसीटीवी लगवा रहा था रानी का भतीजा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 डी निवासी रानी एनपी सिंह की हत्या के बाद शनिवार शाम उनके भतीजे विशाल के घर में ताक झांक शुरू कर दी गई है। इसका विरोध करने पर अज्ञात स्विफ्ट सवार ने विशाल पर पिस्टल तान दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि बीते महीने सेक्टर-38 डी में रानी एनपी सिंह को कोठी में हथौड़े से वार कर जख्मी कर दिया गया था। इसके कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उनके घर में किसी ने चोरी भी कर ली थी।
शनिवार शाम 4.45 बजे रानी का भतीजा विशाल कोठी में सीसीटीवी कैमरे लगवा रहा था। इस दौरान वह घर के बाहर आया तो एक व्यक्ति चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार से आया और रुक कर घर के अंदर ताक-झांक करने लग गया। जब विशाल ने घर के अंदर झांकने से मना किया तो वह बिना कुछ बोले अपनी कार की तरफ भागने लगा। इसके बाद विशाल ने उसका पीछा कर रोकने का प्रयास किया, तो उसने पिस्टल निकाल कर विशाल के पेट पर तान दी। इससे घबराकर वह पीछे हट गया। इसके बाद कार सवार वहां से फरार हो गया। विशाल ने गाड़ी का नंबर नोट कर इसकी सूचना पुलिस को दी।
खंगाले आसपास के कैमरे
वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन ऐसी कोई वारदात सामने नहीं आई। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान हो सके।