फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एफबार में फायरिंग के आरोपी पंजाब की तरफ फरार

एफबार में फायरिंग के आरोपी पंजाब की तरफ फरार

Fri, 23 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
एफबार में फायरिंग के आरोपी पंजाब की तरफ फरार
पंजाब में छुपे हैं एफ बार में फायरिंग के आरोपी
विज्ञापन

सबहेड
राजनीतिक दबाव और पुलिस परिवारों से आरोपियों की नजदीकी के चलते गिरफ्तारी में हो रही देरी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26, मध्य मार्ग स्थित एफ बार एवं डिस्कोथेक में बीते सोमवार रात सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के जन्मदिन की पार्टी में गेस्ट पर फायरिंग के आरोपी पंजाब में जाकर छुप गए हैं। आरोपियों के मोबाइल नंबर की लोकेशन व अन्य माध्यमों से की गई जांच में पुलिस को उनकी आखिरी लोकेशन पंजाब की मिली है। वारदात के बाद से आरोपी चेतन मुंजाल, अर्जुन, रिंकू, रिम्मी और राजेश पासवान ने अपने मोबाइल नंबर बदल दिए हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं होने के पीछे पुलिस पर बढ़ता राजनीतिक दबाव भी है क्योंकि सभी आरोपी सहदेव सलारिया के अच्छे जानकार हैं। आरोपियों के पुलिसकर्मियों के बेटे व पुलिस परिवारों से नजदीकी होने के चलते भी यूटी पुलिस पर उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। सेक्टर-26 थाना पुलिस आरोपियों के परिजनों से भी संपर्क में है। आरोपियों के करीबियों की मानें तो वे जल्द सरेंडर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


तीसरे दिन बताई सलारिया ने अपनी असल पहचान
वारदात को बीती 19 तारीख की रात को अंजाम दिया गया। उसके बाद से ही यह शहर का सबसे चर्चित मामला बना हुआ है। लगातार उठते सवालों के चलते सहदेव सलारिया ने तीसरे दिन मीडिया को अपनी असल पहचान बताई। उन्होंने कहा कि वह सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सांसद के साथ राजनीतिक रूप से जुड़े हैं और उनका कामकाज देखते हैं। उन्होंने खेर का राजनीतिक सलाहकार होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के करीबी जानकार हैं आरोपी
फरार आरोपी वारदात में घायल जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू के भी पुराने जानकार हैं। लेकिन किसी बात पर विवाद गहराने के चलते उनमें पहले एक बार झगड़ा हुआ। इसी रंजिश के चलते सहदेव सलारिया की बर्थडे पार्टी में आमना-सामना होने पर वे दोबारा वारदात कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed