फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मौली जागरां में दो गुटों पर झगड़ा, दोनों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

मौली जागरां में दो गुटों पर झगड़ा, दोनों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 09 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
मौली जागरां में दो गुटों पर झगड़ा, दोनों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
मौली जागरां में कहासुनी के बाद दो गुट भिड़े, तीन गिरफ्तार
मनीमाजरा। मौली कांप्लेक्स स्थित चरण सिंह कालोनी में रविवार देर रात को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मौली जागरां पुलिस थाना प्रभारी ने मारपीट कर रहे तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। उधर, पकड़े गए आरोपियों में किस्मत अली, हिकमत अली और अजमत अली की शिकायत पर दूसरे गुट के खन्ना, चीची साजिद और उनके साथियों के खिलाफ लड़ाई झगड़े की धारा लगा कर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि झगड़ा देर रात तब शुरू हुआ, जब चरण सिंह कालोनी के पास रहने वाले परवेश को तीनों भाईयों ने कहासुनी के बाद जमकर पीटा और उसका सिर फोड़ दिया, जिसके बाद परवेश के भाइयों ने खन्ना, चीची आदि से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed