{"_id":"5ba2bbd4867a557e9f67cb7e","slug":"11537391572-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदकर युवक के हत्या मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से गोदकर युवक के हत्या मामले में दो गिरफ्तार
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित-
चाकू से गोदकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जगाधरी बस स्टैंड से दबोचकर लाई चंडीगढ़ पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
12 सितंबर को धनास में हुई कुलदीप की हत्या के दो आरोपियों धनास के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी गुलशन (26) और जियांदर उर्फ अजय (22) को पुलिस ने जगाधरी से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी राहुल अभी फरार है। वीरवार को अदालत में पेश कर इनका रिमांड लिया जाएगा।
बुधवार को सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुलदीप के हत्यारोपी जगाधरी बस स्टैंड के पास घूम रहे हैं। इसके बाद सेक्टर 11 थाना प्रभारी लखवीर सिंह, सेक्टर 24 पुलिस चौकी इंचार्ज रोहिताश कुमार और सब इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह की अगुवाई में एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को धर दबोचा। आरोपी गुलशन 10वीं तक पढ़ा है और उसका एक बेटा भी है। जबकि अजय मजदूरी करता है। बता दें कि धनास के कुलदीप की 12 सितंबर को देर रात करीब 12 बजे चाकू से वार कर उस समय हत्या कर दी गई, जब वह कुत्ता टहला रहे थे। आरोपी उसके घर के बाहर टॉयलेट कर रहे थे तो कुलदीप ने उन्हें टोक दिया था। इसी से नाराज होकर उन्होंने कुलदीप और विजय पर चाकू से हमला कर दिया। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि विजय घायल हो गया था।