फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हरियाणा सीएम आवास के बाहर निगला जहर, यूटी पुलिस कार्रवाई से पीछे हट रही

हरियाणा सीएम आवास के बाहर निगला जहर, यूटी पुलिस कार्रवाई से पीछे हट रही

Thu, 26 Jul 2018 01:41 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम आवास के बाहर निगला जहर, यूटी पुलिस कार्रवाई से पीछे हट रही
रोहतक, हरियाणा समेत सभी केंद्र
विज्ञापन


हाई प्रोफाइल मामला होने से कार्रवाई से बच रही पुलिस
सबहेड
हरियाणा सीएम हाउस के बाहर युवती के जहर निगलने के मामले को दबाने में जुटी पुलिस

प्रेम प्रसंग में धोखे के बाद युवती ने किया सुसाइड का प्रयास

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ सेक्टर-3 स्थित आवास के बाहर मंगलवार की शाम जहर निगलकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली युवती के मामले में यूटी पुलिस कानूनी कार्रवाई से पीछे हट रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते बुधवार दोपहर तक यूटी पुलिस ने युवती के अनफिट होने की बात कही जबकि युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देर रात तक सेक्टर-3 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी मामले को दबाने में जुटी रहीं। विभाग के पीआरओ ने भी मामले में कुछ पता होने से इनकार किया।
कयास लगाए जा रहे हैं कि मामला हरियाणा के हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा होने के चलते यूटी पुलिस इसे रफा-दफा करने के प्रयास में है। हालांकि यूटी पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर मामले के संबंध में जानकारी जुटाई लेकिन न तो युवती को किसी द्वारा खुदकुशी को उकसाने का केस दर्ज किया और न उस पर खुदकुशी के प्रयास का केस दर्ज किया गया। एसएसपी यूटी निलांबरी विजय जगदले से भी फोन व मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उधर, सिरसा में बीडीएस कर रही युवती के जान देने के प्रयास के इस मामले में फतेहाबाद के भट्टू निवासी युवक राहुल का नाम सामने आया है। राहुल के युवती से प्रेम-प्रसंग में उसे धोखा देने, फिर हरियाणा में युवती की सुनवाई नहीं होने से आहत होकर उसने सीएम आवास के बाहर खुदकुशी का प्रयास करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट हुआ बरामद!
सूत्रों की मानें तो युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें युवती ने उसके साथ हुए धोखे और उसके आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी लिखी है। बावजूद इसके यूटी पुलिस किसी के दबाव में आकर कानूनी कार्रवाई से न केवल पीछे हट रही है, बल्कि मीडिया से भी जानकारी को छुपाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed